Sangam Today News/-
देहरादून/ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तराखंड की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार विपुल मैंदोली (ऋषिकेश) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत ‘रोहित’ (टिहरी) को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्तियां संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। नई टीम से प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।