Sangam Today News/-
Almora/-जालली में क्षेत्रीय समस्याओं की निराकरण की मांग क लेकर आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन ने 13दिन पूरे कर लिये हैं। आन्दोलन स्थल पर भिकियासैंण ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश घुघत्याल पहुंचे।क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती ने कहा कि जालली क्षेत्र विकासखंड भिकियासैंण का हिस्सा है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होना सरकार की कथनी और करनी में अंतर को स्पष्ट करता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी ने कहा कि जालली अल्मोड़ा जिले का सबसे पिछड़ा क्षेत्र बन गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश घुघत्याल ने कहा कि बदहाल सड़कों और कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण गांवों का पलायन चरम पर है। यदि अब भी सरकार नहीं जागी तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जालली उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा, जालली–नागार्जुन, ईड़ा–बिरोली, ईड़ा–सेल्टा और खिरखेत–भेटी मोटर मार्गों का डामरीकरण, जालली में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, उपस्वास्थ्य केंद्र जालली का उच्चीकरण, तथा पशु चिकित्सालय में चिकित्सक की नियुक्ति जैसी समस्याएं वर्षों से लंबित हैं और सरकार की अनदेखी के कारण क्षेत्र विकास से वंचित है।इस मौके पर ग्राम प्रधान मयोली विपिन चंद्र फुलारा, राजेंद्र प्रसाद, देव सिंह चौहान, रमेश चंद्र पाठक, अंबादत्त शर्मा, विशन सिंह तथा राजेंद्र फुलारा आदि मौजूद रहे।