Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक ने ₹1427.35लाख लागत की स्वीकृत मोटर पुल का किया शिलान्यास,सीएम का जताया आभार


Sangam Today News/- 
Almora के तहसील स्याल्दे अंतर्गत विनोद नदी पर ₹ 1427.35 लाख लागत के मोटर पुल का शिलान्यास भूमि पूजन कर विधि विधान से सल्ट विधायक महेश जीना ने किया।इस पुल की मांग लंबे समय से क्षेत्र जनता कर रही थी।मुख्यमंत्री की घोषणा 531/2017 के तहत मिली स्वीकृति के अनुसार कैहड़गांव जगोई शिव मंदिर से कृषि विज्ञान केंद्र तक 2KM लंबे मोटर मार्ग के साथ 84मीटर स्पान पुल जो तहसील मुख्यालय के स्याल्दे बाजार व कैहड़गांव मोटर मार्ग के मध्य विनोद नदी पर ₹1427.35लाख की लागत की वित्तीय स्वीकृति सरकार ने दी है।

पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी की देखरेख में वुडहिल कंपनी द्वारा किया जायेगा।विधायक महेश जीना ने शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर संबोधित कर कहा सड़क से वंचित गावों को जोड़ने का कार्य सरकार प्राथमिकता से कर रही है।उन्होंने क्षेत्र में अब तक स्वीकृति नयी सड़कों,सड़कों का सुधारीकरण,डामरीकरण आदि की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा विनोद नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के दर्जनों गावों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया।इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर विधायक का गाजे बाजे व पुष्प मालाओं से भब्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी,ग्राम प्रधान ज्योति महरा,अधिशासी अभियंता महेंद्र कंबोज, बीजेपी मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल,चंद्रा दत्त पपनोई,अंजू जीना,बाला दत्त, ह्दयेश मेहरा,संतोष मनराल, गोपाल दत्त, चंदन मनराल, हरीश बिष्ट, कैलाश लखेड़ा,हरीश बंगारी,गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
प्रस्तुति-दर्शन जोशी