Sangam Today News/-
देहरादून/-ऑगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड के बैनर तले देहरादून मे 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार 10नवम्बर 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना स्थल पर पहुं चकर मागों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी मांगों के समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। धरना स्थल पर हुई सभा में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा जब तक उनकी न्यायोचित मागों का निराकरण नहीं होता आन्दोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
