Sangam Today News/-
Almora/- राजकीय महाविद्यालय जैंती (Almora) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. हेमलता ओली ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।उन्होंने महान व्यक्तित्वों के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सर्वधर्म समभाव और सर्वोदय के विचार तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को केवल पुस्तकों एवं समारोहों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया।इस मौके पर वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन-दर्शन,उनके विचारों,राष्ट्रप्रेम के सिद्धांत तथा स्वतंत्रता आन्दोलन मे, भूमिका को विस्तार पूर्वक रखा। जयंती समारोह को स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल एक दिवसीय अभियान न मानकर उसे अपने दैनिक जीवन की आदत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जोशी ने किया। इस मौके पर
डॉ. रितेश टम्टा,डॉ. मनीषा, योगाचार्य संजय कुमार ,
कार्यक्रम में डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. जया राणा, बालकिशन, तनय पंत, कैलाश सेन, सूरज आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
