Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत रामगंगा आरती घाट चौखुटिया में गेवाड विकास समिति के बैनर तले 7सूत्रीय मागों के निराकरण कब मांंग को लेकर एक वर्ष बाद फिर से आन्दोलन शुरू हो गया है।गॉधी जयंती के मौके पर प्रदर्शन के साथ धरना शुरू कर दिया है।धरना प्रतिनदिन 2घण्टा चलेगा।मागों का निराकरण नहीं होने पर 13अक्टूबर से क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान किया गया है। धरना स्थल पर सभा को संबोधित कर वक्ताओं ने लगातार चौखुटिया क्षेत्र की उपेक्षा व विकास कार्यों के धरातल पर नहीं उतरने पर आक्रोश जताया। तथा कहा मुख्यमंत्री पुष्करर सिंह धामी की घोषणा व 14 बार मुख्यमंत्री, संबंधित विभागों के मंत्रियों उच्चाधिकारियों से मिलने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होना क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है। शुक्रवार को धरने में जिला पंचायत सदस्य किरण नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट ,एडवोकेट अशोक कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल गिरी, डॉ संजय कठायत, पूर्व सैनिक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जेसी त्रिपाठी, हर सिंह, रघुवर नैनवाल,किरन सिंह नेगी बैठे।आंदोलन स्थल पर धरना प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के संयोजक भुबन कठायत,क्षेपस हीरा बिष्ट,जीवन नेगी, पूरन चन्द्र जोशी,दिनेश मनराल, पूरन संगेला, गोपाल गिरी,अशोक कुमार, विपिन शर्मा, महेंद्र बेड़ियां, प्रकाश रावत, प्रधान विनोद कुमार,रतन सिंह, गिरीश चंद्र, खुशाल सिंह,प्रधान संगठन अध्यक्ष भूपाल बोरा ,बचे सिंह कठायत, राजेंद्र काण्डपाल,नरेंद्र थापा, नंदन मेहरा,शिव कुमार, बीरेंद्र बिष्ट,बालम नेगी, दान सिंह,राजेश चौधरी, कैलाश गिरी, सुंदर नेगी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
