Sangam Today News/-
ऋषिकेश। बीन नदी में एक मैक्स वाहन के पलटकर तेज बहाव में फंसने की सूचना पर SDRF ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलते ही ढालवाला स्थित SDRF पोस्ट से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और वाहन तेज बहाव में नीचे चला गया था, जिससे बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बन गया।
निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की दोनों टीमों ने समन्वय और साहस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने पहले एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला और इसके बाद वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। SDRF की तत्परता से दोनों की जान बचाई जा सकी।

