Sangam Today News/- 
चमोली/-उत्तराखण्ड के गढ़वाल मंडल अंतर्गत जनपद चमोली से एक दर्दनाक खबर आयी है।यहाँ एक सरकारी चिकित्सक की अस्पताल की जर्जर दिवार की चपेट में आने से मौत हो गयी है।इन दिनों उत्तराखण्ड में मानसून सीजन के चलते बारिश होने का क्रम जारी है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में शनिवार दोपहर जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी।।इस दौरान खड़े हास्पिटल के चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये।उन्हें अस्पताल कर्मचारियों व व्यापारियों ने तत्काल रेस्क्यू कर दिवार के मलवे से घायल अवस्था में बाहर निकाला।तथा प्राथमिक उपचार के बाद त्वरित गति से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।लेकिन घायल डॉक्टर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने सरकारी भवनों की जर्जर स्थिति और मानसून के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।डॉ डिमरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए अस्पताल परिसर में मौजूद पुराने और क्षतिग्रस्त ढांचों की सुरक्षा जांच की मांग की है।