Sangam Today News/- 
 BHIKIYASEAN/-अल्मोड़ा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)भिकियासैण में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रानीखेत के पूर्व विधायक करन मेहरा के जन्मदिवस के अवसर पर भिकियासैंण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी भतरौजखान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देव गिरी, नगर कांग्रेस भतरौंजखान कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पंत, नगर पंचायत भिकियासैंण चेयरमैन दीपक बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरन मावड़ी, नरेंद्र नेगी, त्रिभुवन नेगी, सुरेश असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, ललित जमनाल, महिपाल कड़ाकोटी, वीर बिष्ट, जे.के. बॉस, गोविंद रावत, विजय कड़ाकोटी, रविंद्र रावत, गुड्डू खान, दर्शन रावत, हरीश भंडारी, अशोक कठायत, गोविंद सिंह, भूपेंद्र बिष्ट तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर के दौरान रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और अधिक से अधिक लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।