Sangam Today News/ Almora जनपद अंतर्गत चौखुटिया में ऑपरेशन स्वास्थ्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे आन्दोलनकारी नवीन चंद्र तिवारी का निधन हो गया है।उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत नवीन चंद्र लगातार नौ दिन तक अमरण अनशन में बैठे रहे। चौखुटिया ब्लाक के हाट धामदेवल निवासी नवीन चंद्र नेउपचार के दौरान गुरूवार रात को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में अंतिम साँस ली।पिछले कई दिनों से डॉक्टरों की टीम उनके उपचार के लिए निरंतर प्रयासरत थी।

