Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत ब्लाक स्याल्दे के दूरस्थ क्षेत्र ईकूखेत एवं आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की सुविधा हेतु ईकूखेत में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को उत्तराखंड जन कल्याण समिति ,पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में आधार संबंधी सेवाओं के लिए क्षेत्रवासियों को 30से 40 किलोमीटर दूर स्याल्दे या अन्य केंद्रों तक ग्रामीणों को जाना पड़ता है।जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भारी परेशानी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।उल्लेखनीय है कि चनोली, मसमोली, चककरगांव, घन्याल, सराईखेत, कफलगांव, मठखानी, जूनिया, इकुरौला, गाजर, मांगरूखाल, मल्ला भाकूड़ा, खंडूभनेरिया, सेरा, गुदलेख, गोगान्याणी, बासीसीम, रुड़ोली, कलझी, पारजवार, दुदोड़ी, बिरखाल सहित अनेक गांवों की बड़ी आबादी इस सुविधा के अभाव में लंबे समय से परेशान है।जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी से ईकूखेत में शीघ्र आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग की गई है।ताकि ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, संशोधन एवं अपडेट जैसी आवश्यक सेवाएं अपने क्षेत्र के निकट ही उपलब्ध हो सकें।ज्ञापन भेजने वालों में उत्तराखंड जनकल्याण समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा बीडीसी सदस्य इकूरौला सुरेश राम, ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह ,जगत सिंह, आनंद राम,अनिता देवी प्रधान), सुभाष सिंह, धर्म सिंह, पूरन नेगी, विजय सिंह, गोपाल सिंह, बालम सिंह एवं भोपाल सिंह ,त्रिलोक सिंह आदि शामिल हैं।

