देहरादून/-उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ BVRC पुरूषोत्तम ने सोमवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से एसआईआर(SIR) अभियान की समीक्षा की है।उन्होंने निर्देश देते हुये कहा है कि सभी जिलों में फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाना चाहिए।साथ ही जिन मतदाताओं (वोटरों) को “Uncontactable” श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक और बार सत्यापन किया जाय। निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वे जनपद मतदान केंद्रों के पुर्नगठन की तैयारी शुरु कर दें। उन्होंने कहा कि डीईओ/ईआरओ (ERO) एएसडी (ASD) सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए, जबकि पूरे प्रदेश में Digitization का कार्य 92प्रतिशत से अधिक हो गया है। जनपद अल्मोड़ा और चम्पावत में SIR के गणना फार्म के Digitization का कार्य पूर्ण हो चुका है।जिला
बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97प्रतिशत टिहरी गढ़वाल में 96प्रतिशत,उत्तरकाशी में 95प्रतिशत , चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94प्रतिशत ,रुद्रप्रयाग में 93प्रतिशत , नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91प्रतिशत तथा देहरादून और हरिद्वार में 88प्रतिशत Digitization का कार्य पूरा हो चुका है।

