Sangam Today News/- 
Almora/- काग्रेस की अल्मोड़ा के सिमकनी ग्राउन्ड में आयोजित परिवर्तन शंखनाद रैली में कुमाऊं मंडल के विभिन्न स्थानों से भारी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता व लोग पहुंचे।लेकिन खराब मौसम के चलते नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गाॉधी रैली के सभा स्थल नहीं पहुंच सके।उनका हैलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं उतर सका।तथा वापस पंतनगर एयरपोर्ट लौटना पड़ा।इससे पूर्व दिल्ली से पंतनगर पहुंचने पर उत्तराखण्ड काग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अनेकों काग्रेस नेताओं ने राहुल गॉधी का गरमजोशी के साथ स्वागत किया। मौसम खराब के चलते वापस दोबारा पंतनगर एयरपोर्ट पर रूककर राहुल गॉधी ने फोन के माध्यम से अल्मोड़ा की विशाल रैली को संबोधित किया। कहा- "आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। लेकिन मौसम की खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया"। उन्होंने लगातार बढती तेल की कीमतों और देश बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।तथा कहा आमजनमानस प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना बेहद जरूरी है।इसके साथ ही उन्होंने देश और राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आज के युवाओं का मनोबल बूरी तरह ट्रट रहा है।कहा अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड )की जनता का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ खराब मौसम के कारण आज भले ही मैं आपके बीच नहीं पहंच पाया, लेकिन मैं वादा करता हूँ कि बहुत जल्द अल्मोड़ा जरूर आऊंगा।इससे पूर्व जब उमड़ी भीड़ को मालूम पड़ा कि राहुल सभा में नहीं पहुंच पा रहे हैं।

उत्साहित चेहरों में मायुसी आ गयी।रैली को कांग्रेस उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष विधानसभा यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, हरीश धामी, सुमित हृद्येश, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजकुमार ठुकराल, प्रकाश जोशी ,विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट , पूर्व विधायक रंजीत रावत ,करन माहरा,आदेश चौहान, जिला सहित अनेकों वक्ताओं ने संबोधित कर अगामी 2027विधानसभा चुनाव को फतह करने के पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।