Sangam Today News/-
अल्मोड़ा/- जनपद अल्मोड़ा के नगर पंचायत चौखुटिया अंतर्गत स्थित रावत गैराज के निकट शुक्रवार को एक तेज गति कैंटर वाहन ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी।जिससे ओमनी सवार 4 लोग घायल हो गये।घायलों को तुरंत उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चौखुटिया के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे।मौके पर पता चला कि वाहन संख्या UK01CA-1047 कैंटर के चालक कुंदन मेहरा पुत्र अमरनाथ सिंह मेहरा निवासी कसार देवी(अल्मोड़ा) ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए UK01PA-3478 नंबर की ओमनी को टक्कर मार दी।हादसे में ओमनी सवार राधा देवी पत्नी किशन राम, निवासी दुलड़ी, कोमल पत्नी जगदीश कुमार, निवासी दुलड़ी, चालक वीरेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी चांदीखेत और किशन राम पुत्र देवराव, निवासी दुलड़ी को चोटें आयी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय चौखुटिया में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही हैपुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।कैंटर चालक कुंदन मेहरा को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

