Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत तहसील भिकियासैण के अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया परिसर में ककलासों एकता मंच द्वारा अगामी 30मई 2026से दो दिवसीय भब्य प्रथम ककलासों महोत्सव आयोजित किया गया है।जिसमें उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियों चल रही हैं। मंच तथा महोत्सव के अध्यक्ष बलराज सिंह नेगी ने महोत्सव के सबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि 30मई शनिवार व 31मई रविवार को ककलासों महोत्सव दोपहर 2से सायं 7बजे तक आयोजित किया गया है।जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत,मदनमोहन सती सहित अनेकों अतिथिगण मौजूद रहेंगे। महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तराखंड में सुप्रसिद्ध लोकप्रिय गायक शिव दंत पंत के संयोजन में होगा। जिसमें प्रमुख रूप से लोक गायक पन्नू गुसाई,क्षवण भारद्वाज,दीपा पंत, महेश कुमार,बिशन हरियाला, रमेश बाबू गोस्वामी आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे।जबकि स्कूली बच्चों और क्षेत्र की महिलाओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।अध्यक्ष बलराज सिंह ने कहा है कि
दो दिवसीय ककलासो महोत्सव कार्यक्रम ककलासो पट्टी के 39 गांव के पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित ककलासो क्षेत्रवासियो के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के लिए दिन में भोजन की व्यवस्था विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल द्वारा की जायेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने व भब्य रूप देने हेतु
ब्लाक प्रमुख दिगम्बर डंगवाल।सुंदर डंगवाल, गिरीश कडाकोटी, मदन कठायत, किशना नंद पंत,नीमा कडाकोटी, किरन पांडे सहित कार्यक्रम आयोजन समिति से जुड़े सदस्य जुटे हैं। पहली बार ककलासों में हो रहे इस तरह के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासिंयों में उत्सुकता है।

