Sangam Today News/- 
Almora/-उत्तराखण्ड में मानव -वन्य जीव संघर्ष  की घटनायें बढ़ती जा रही हैं।अल्मोड़ा जनपद का सल्ट क्षेत्र भी इससे लंबे समय प्रभावित हुआ  है क्षेत्र में अनेकों घटनाएं पूर्व में घट चुकी हैं। ।रविवार को थाना भतरोंजखान क्षेत्र के ग्रामसभा तड़म की तोक बोरडा (तल्ला सल्ट) निवासी महिपाल सिंह मेहरा उम्र-55 वर्ष पुत्र लछमसिंह पर रविवार  शाम सवा 5 बजे के आसपास घर के समीप बाघ ने हमला कर दिया।तथा महिपाल सिंह की मृत्यु हो गई है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम मौके हेतु रवाना हो गयी।इधर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।