Sangam Today News/- 
Almora/- भारत की जनगणना 2027 का 25अप्रैल 2026से प्रथम चरण शुरू हो गया था।जो अगामी 25मई तक जारी रहेगा। अल्मोड़ा में प्रथम चरण में लगभग 1373प्रगणक व लगभग 252पर्यवेक्षक मकान सूचीकरण व भवन गणना कार्य में जुटे हुए हैं।जनगणना कार्य पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से हो रहा है। जनगणना में लगे कार्मिक पहले घरों का नजरिया नक्सा तैयार कर रहे है।उसके बाद पुन:घरों में जाकर प्रगणक मकान स्वामियों से पूछे गये 33सरल प्रश्नों के उत्तरों को डिजिटल विधि से निर्धारित प्रारूप में शामिल करेंगे। 
  इधर तहसील क्षेत्र भिकियासैण में भारत की जनगणना 2027के प्रथम चरण में भवन गणना के तहत कार्मिक घर -घर पहुचकर नजरिया नक्सा तैयार किया है ।इसी क्रम में नगर पंचायत के चारों वार्डों में सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह घुघत्याल,प्रगणक पीपी जोशी, महेश चंद्रा,यशपाल सिंह, अमित कुमार ने वार्ड नंबर एक से का नजरिया नक्सा लगभग पूर्ण कर चुके हैं। साथ ही जनगणना से जुड़े ये कार्मिक सुबह 8बजे से रात 8बजे तक भवन गणना सबंधी कार्य से जुड़े हैं।बताया गया है कि डिजिटल माध्यम से पहली बार हो रही जनगणना में लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।