Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड मौसम विभाग का अलर्ट जारी देखें पूर्वानुमान


Sangam Today News/- 
देहरादून। उत्तराखंड में 19 से 23 फरवरी 2026 तक मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ पर्वतीय जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
19 फरवरी 2026:
चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3300 मीटर व उससे अधिक) में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
20, 21 और 22 फरवरी 2026:
राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों वर्षा की कोई विशेष संभावना नहीं है।
23 फरवरी 2026:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।