Sangam Today News/- 
Almora/- SSP Almora देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में ASP हरवंश सिंह के मार्गदर्शन तथा CO Ranikhet विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी तथा प्रभारी SOG सुनील धानिक के नेतृत्व में में पुलिस व एसओजी टीम ने एसओजी पुलिस टीम ने अशोक द्वार के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुडंई औरा कार UP23 BT 0365 मे सवार 3 युवकों के कब्जे से कुल 66.288 किग्रा गांजा बरामद किया गया।तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु०अ०स०-04/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।साथ ही कार को सीज किया गया है।
चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने गाड़ी में टूरिस्ट होने और ट्रॉली बैगों में लगेज होना बताया।चेक करने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला।तीनों शातिर तस्कर गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की ओर ले जा रहे थे।जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों नें विकाश उम्र 25 वर्ष पुत्र अजय सिंह निवासी-काशीपुर,खरमासी जनपद- उधम सिंह नगर, अनमोल सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र बरीयाम सिंह, निवासी-ग्राम रामनगर रोड रम्पूरा काशीपुर जनपद- उधम सिंह नगर,जसपाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- ग्राम प्रतापपुर न0 7 थाना नानकमत्ता जनपद- उधम सिंह नगर हैं। बरामद 66.288 किग्रा गांजा की कीमत ₹16,57,200 है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रानीखेत कोतवाली बृजमोहन भट्ट कोतवाली, हेड कानि० अवधेश कुमार एसओजी, कानि० कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत,कानि० देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत, होमगार्ड मनोज सिंह करायत शामिल हैं।