Sangam Today News/-
देहरादून स्थित मुख्यमंत्री शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार शाम स्व०अंकिता भण्डारी के पिता वीरेंद्रसिंह तथा माता सोनीदेवी ने भेंट की है।इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने प्रकरण से सम्बंधित अपनी पीड़ा,भावनायें एवं मंतव्य को रखा।सीएम ने स्व०अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आश्वस्त किया है कि उत्तराखण्ड सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।तथा इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

